जब गलत पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे भगवंत मान, मतदान के बाद शेयर किया वीडियो संदेश

चंडीगढ़, 20 फरवरी। पंजाब में विधानसभा चुनाव लगभग खत्म हो चुका है, शाम 5 बजे तक राज्य में 63.44 फीसदी मतदान डाले गए थे। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब से उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान रविवार को वोट डालने के लिए गलत पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। रिपोर्टों के अनुसार उन्हें बूथ संख्या 154 पर अपना वोट डालना था, लेकिन इसके बजाय बूथ संख्या 156 पर पहुंच गए। भगवंत मान संगरूर जिले के धूरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Channi, Bhagwant Mann, Sukhbir सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट | वनइंडिया हिंदी
    Bhagwant Mann reached the wrong polling booth to cast his vote shared the video message

    वोट डालने से पहले रविवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी पर लगे अलगावादियों के संपर्क के आरोपों पर कहा था कि 'आप' पर आरोप लगाने के लिए कांग्रेस और भाजपा एक साथ आए हैं लेकिन राज्य की जनता सब कुछ जानती है। आप के सीएम उम्मीदवार ने आगे कहा कहा, 'आज पंजाब के लिए यह एक बड़ा दिन है। कांग्रेस और भाजपा मेरी पार्टी और मुझ पर आरोप लगाने के लिए एक साथ आए हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब कुछ जानते हैं।' रविवार को भगवंत मान ने मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में भी पूजा-अर्चना की।

    यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या पंजाब में कांग्रेस के लिए मायने नहीं रखते ब्राह्मण, SC और OBC के वोट? जानिए वायरल पोस्ट की सच

    गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 117 सीटों पर रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ था। पंजाब में, 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जो 117 निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में हैं। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। वहीं, पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह करीब साढ़े 11 बजे पत्नी सांसद परनीत कौर व बेटी जयइंद्र कौर के साथ सरकारी गर्ल्स कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। पंजाब के मानसा में सबसे अधिक 73.45 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे कम मोहाली में 53.10 फीसदी मतदान हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+