भगत सिंह के गांव में पंजाब CM की शपथ लेंगे मान, बोले- सब लोग बसंती रंग के कपड़े पहनकर आएं

होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को होने जा रहा है। वह और उनके मंत्री शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे। जहां आम आदमी पार्टी समारोह की तैयारियों में जुटी है। आज भगवंत मान ने खुद एक अपील करते हुए कहा कि, ''मैं ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों से शपथ ग्रहण समारोह के लिए 16 मार्च को खटकर कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं। उन्‍होंने कहा कि, सभी लोग जरूर आएं।' वहीं, सोमवार को भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

भगवंत मान बोले- सब लोग आएं यहां

भगवंत मान बोले- सब लोग आएं यहां

मान ने कहा, ''मैं खटकर कलां आने वाले अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि वे उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। उस दिन हम सब खटकर कलां को 'बसंती रंग' में रंगेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांववासियों के लिए हमारा सच्‍चा प्‍यार होगा। हम उनके अनुयायी हैं।'

गौरतलब हो कि, पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान ने जीत के बाद ही यह ऐलान कर दिया था कि, वे राजधानी चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव में उनके शहीदी स्मारक पर सीएम पद की शपथ लेंगे।

खटकर कलां के लोग गौरवान्वित

खटकर कलां के लोग गौरवान्वित

लिहाजा, अभी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकल कलां में तैयारियां चल रही हैं। प्रशासनिक अमले की गाड़ियों से शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीद स्मारक गुलजार है। 16 मार्च को होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तैयारियां आम आदमी पार्टी के कार्यक्रर्ता करवा रहे हैं। वहीं, होशियारपुर जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी खुद भी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

पहली बार हो रहा ऐसा

पहली बार हो रहा ऐसा

ऐसा पहली दफा होगा जब कोई मुख्यमंत्री किसी शहीद के स्मारक पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगा। भगवंत मान के इस ऐलान से खटकर कलां गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भगवंत मान के बारें यह दिलचस्‍प बातें भी पढिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+