'कुल्फी गरमा-गरम' से रातों-रात स्टार बने थे भगवंत मान, अब पंजाब में पहले ऐसे CM होंगे
Punjab CM news, bhagwant mann biography and political career in hindi | bhagwant mann comedy show | bhagwant mann Kulfi Garma Garam
धुरी। पंजाब में ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान अब मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्हें सियासत में उतरे ज्यादा समय नहीं हुआ, लेकिन फिर भी ऐसी छाप छोड़ी कि पंजाबियों के दिलो-दिमांग पर छा गए। महज 11 साल के राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले भगवंत मान पंजाब के पहले शख्स हैं।

11 साल का राजनीतिक करियर
मान ने पहला लोकसभा चुनाव 2014 में लड़ा। उन्हें तगड़ी जीत मिली। हां जी, उस चुनाव में उन्होंने 2,11,721 मतों से प्रतिद्वंदी को हराया। उसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीते। जिसमें उन्होंने 413,561 वोट हासिल किए थे। उसके बाद आप की ओर से ही वह विधानसभा चुनाव में उतरे। जिसे उन्होंने 58206 वोटों से जीता। कहा जाता है कि, 2012 में मनप्रीत के साथ ने उन्हें सियासत में कदम रखने में मदद की। हालांकि, वह स्टार उससे पहले ही बन गए थे।

संगरूर के गांव सतौज में जन्मे
मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर स्थित गांव सतौज में हुआ। स्कूली की पढ़ाई उन्होंने गांव के स्कूल से ही की। उन्होंने 11वीं कक्षा में सुनाम के शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में दाखिला लिया था। इसी दौरान कलाकारी की दुनिया में कदम रखा। बताया जाता है कि, वह कॉलेज के मंचों पर हास्य कलाकार की भूमिका निभाते। शुरुआत में वह मंच पर टीवी एंकर्स की नकल करते थे। फिर धीरे-धीरे कॉलेज यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने लगे।

पहली कॉमेडी कैसेट 'कुल्फी गरमा-गरम'
मान ने 2 बार पंजाबी यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल पाया। जहां से उन्हें प्रसिद्धी मिलनी शुरू हुई। उन्होंने एक साथी कलाकार जगतार जग्गी के साथ जोड़ी बनाई। फिर जब उनकी पहली कॉमेडी कैसेट 'कुल्फी गरमा-गरम' आई तो उससे रातों-रात स्टार बन गए। हां जी, उसके चलते तो वह बीकॉम की पढ़ाई फर्स्ट ईयर में ही अधूरी छोड़कर कलाकारी की दुनिया में चले गए। उन्होंने 'जूगनू कहदां है', पहला टेली प्रोग्राम दिया। जिसे पंजाबी लोगों ने खूब पसंद किया।

फिल्म 'मै मां पंजाब की' की
मान ने कई फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2008 में स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी उन्होंने हिस्सा लिया। जिसके बाद हास्य कलाकार के तौर पर जाने गए। नेशनल अवार्डी फिल्म 'मै मां पंजाब की' में भी वह काम कर चुके हैं। उनके बारे में यहां भी पढि़ए- कभी करते थे सिद्धू के शो में कॉमेडी












Click it and Unblock the Notifications