नितिन गडकरी पहुंचे पंजाब, सीएम भगवंत मान ने जमकर की तारीफ

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पंजाब के अमृतसर पहुंचे। यहां मंत्री कुलदीप थालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। नितिन गडकरी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और यहां माथा टेका। इसके बाद नितिन गगडकरी ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

इस एक्सप्रेसवे की जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि इसकी लंबाई 670 किलोमीटर है, जिसमे 363 किलोमीटर का हिस्सा पंजाब में आता है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उनका सफर आसान हो जाएगा।

bhagwant mann

इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 25000 करोड़ रुपए है। इसकी नींव अप्रैल 2022 में रखी गई थी, जिसे दिसंबर 2025 में पूरा किया जाना है। हरियाणा के बहादुरगढ़ से इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत होगी और यह जम्मू कश्मीर के कटरा तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के तैयार हो जाने के बाद लोग दिल्ली से अमृतसर सिर्फ 4-5 घंटे में पहुंच जाएंगे। जबकि दिल्ली से कटरा तक का सफर सिर्फ 6 से 6.5 घंटे में ही तय हो जाएगा।

इस समीक्षा के दौरान नितिन गडकरी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। भगवंत मान ने नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि जितना हम सोचकर जाते हैं हमेशा उम्मीद से ज्यादा मिलता है।

इस एक्सप्रेसवे को बहुत ही जल्द भारत के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है। हम इस एक्सप्रेवे का काम रुकने नहीं देंगे, हमारी किसानों से बात चल रही है। इस एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने के बाद रोजगार, व्यापार, व्यवसाय के बहुत सारे अवसर खुलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+