सीएम भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर बोला तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह मनगढंत बयान दे रहे हैं। इस तरह के बयान देकर वह लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मीडिया को एक बयान जारी करके भगवंत मान ने कहा कि राजा वडिंग मीडिया में सुर्खियां बटोरने और वाहवाही के लिए तथ्यों को छिपा रहे हैं। दरअसल वडिंग ने दावा किया है कि महाअधिवक्ता ने कोर्ट में हलफनामा दायर करके धान पर एमएसपी को खत्म करने को कहा है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश में लोगों के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। जिसमे बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से 40 साल से दिए जा रहे प्रोत्साहन के चलते कृषि में लोग धान की खेती को अपना रहे हैं। यही वजह है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए अधिक से अधिक लाभ दिया जा रहा है।

bhagwant mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हलफनामे में कहा है कि धान की जगह अन्य फसलों की भी किसानों को खेती करनी चाहिए और फसल के चक्र को तोड़कर कृषि में विविधता को अपनाना चाहिए। इसके लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर उन्हें प्रोत्साहित करके एमएसपी दी जाएगी।

सरकार के इन प्रयासों कीवजह से किसानों को फसल के अवशेष के प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी। मान ने कहा कि राजा वड़िंग अपने हितों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं और हलफनामा दायर किया हैष जोकि उनके रवैये को दर्शाता है कि वह किसानों को लेकर कितना संजीदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+