पंजाब में जल्द ही भर्ती, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह ने दिया निर्देश

पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौडमाजरा ने निर्देश दिया है कि बागवानी विकास अधिकारियों के तमाम रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

पंजाब के बागबानी मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने कहा कि प्रदेश में फसल विविधीकरण को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा जिससे की यह विभाग और मजबूत हुए। उन्होंने विभाग को मजबूती देने के लिए 11 बागबानी विकास अधिकारियों सहित कुल 336 पदों को जल्द से जल्द भरने की बात कही है।

bhagwant mann

इस बाबत चेतन सिंह ने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक भी ली। बैठक के दौरान उन्होंने वित्त विभाग के साथ चर्चा की और विभिन्न रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने के लिए तत्काल पंजाब लोक सेवा कमिशन और पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को केस बनाकर भेजा जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बागवानी विकास अधिकारियों के 111 पद, बेलदार और माली के 217 पद और चौकीदारों के 8 पद रिक्त हैं। इन पदों पर जल्द भर्ती की जाए ताकि विभाग का काम सुचारू ढंग से चल सके। इसके साथ ही तकनीकी स्टाफ की भी भर्ती को पोस्को के माध्यम से शुरू करने का निर्देश दिया है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने पिछले 3 साल में सरकारी नर्सरियों में तैयार किए गए पौधों, खर्च और आय की समीक्षा की। साथ ही किसानों को लाभकारी केंद्र सहायता प्राप्त योजनाओं की संख्या को भी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनानी जानी चाहिए। साथ ही विभाग के भीतर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जानकारी और सुविधा को भी मुहैया कराना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+