पंजाब के अल्पसंख्यक छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार चला रही ये योजना

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान हर वर्ग को लोगों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए एक के बाद एक पहल कर रहे हैं। सीएम मान की सरकार अल्पसंख्यक समूहों के छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने कहा अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के बच्‍चों को शिक्षा प्रदान करना भगवंत मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

punjab cm

शनिवार को ये बात पंजाब सरकार की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने कही। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक संस्थानों के लिए Merit Cum Means-Based Scholarship स्‍कीम के तहत पाठ्यक्रमों के लिए वजीफा मिलता है।

Merit Cum Means-Based Scholarship स्‍कीम का प्राथमिक लक्ष्य अत्यंत गरीब परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा पूरी करने में सहायता करना है।

मान सरकार की कैबिनेट मंत्री ने बताया पंजाब सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए इस योजना में सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी और जैन समुदाय शामिल हैं। ग्रेजुएट और पोस्‍ट ग्रेजुएट, मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स में छात्रों को स्‍कॉलरशिप दी जाती है।

मंत्री ने बताया इस योजना के तहत राष्ट्रीय सूचीबद्ध संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र को स्‍कॉलरशिप दी जाती है। वर्तमान समय में पूरे कोर्स की रिम्‍ब्रेस्‍मेंट आईआईटी रोपड़, संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, (एसएलआईईटी) संगरूर और डॉ. बी.आर. और अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर (एनआईटी) के लिए किया जा रहा है।

इसके साथ ही मान सरकार की कैबिनेट मंंत्री ने ये लाभ उन्‍हीं छात्रों को मिलता है जिन छात्रों के परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिश अंक प्राप्त होंगे माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं। योजना का लाभ उठाने के लिए माता-पिता और छात्र दोनों पंजाब के निवासी होने चाहिए और छात्र को किसी शैक्षणिक संस्थान में नियमित रूप से अध्ययन करते होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+