भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को जीवन बीमा कवरेज को लेकर दिया आश्वासन

Punjab Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार जनहित के काम में रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसके लिए मान सरकार कई पहल भी कर रही है। मंगलवार को पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब एड्स कंट्रोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि अलग-अलग बैंकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सोसायटी के कर्मचारियों को जीवन बीमा कवरेज मुहैया करवाया जाएगा।

हरपाल चीमा ने सचिवालय स्थित अपने दफ्तर में पंजाब राज्य कर्मचारी दल, कंप्यूटर शिक्षक यूनियनों और पंजाब एड्स कंट्रोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के साथ हुई एक बैठक में यह आश्वासन दिया।

Bhagwant Mann

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा की गई सेवाओं की सराहना की और प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी अन्य मांगों पर भी पूरी गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री का धन्यवाद किया और राज्य में एचआईवी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। साथ ही सरकार द्वारा पेश किए गए किसी भी कार्यक्रम को समर्पित भावना के साथ पूरा करने के प्रति भी संकल्प लिया।

बता दें कि इससे पूर्व बैठक में उनके द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री चीमा ने वित्त विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों और पेंशनरों से संबंधित कुछ मांगों के वित्तीय प्रभावों का आकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही चीमा ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता देने का निर्णय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+