भगवंत मान ने सीएम चन्नी को दी चुनौती, कहा- मेरे खिलाफ धुरी से लड़ें विधानसभा चुनाव
चंडीगढ़, जनवरी 22। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने राज्य के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। भगवंत मान ने कहा है कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी को ये चुनौती देता हूं कि वो मेरे खिलाफ धुरी से चुनाव लड़ें। मान ने कहा कि मैं चमकौर साहिब (चरणजीत सिंह चन्नी का निर्वाचन क्षेत्र) से चुनाव लड़ लेता, लेकिन वो एक आरक्षित सीट है, इसलिए वो धुरी से लड़ सकते हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा।

2012 से कांग्रेस के पास है धुरी विधानसभा सीट
आपको बता दें कि भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट संगरूर जिले में है, जहां से भगवंत मान फिलहाल सांसद हैं। वहीं धुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के दलवीर सिंह खंगुरा मौजूदा विधायक हैं। धुरी सीट 2012 और 2017 में कांग्रेस के पास ही रही है। ऐसे में इस बार इस सीट पर मुकाबला बहुत कड़ा होगा।
केजरीवाल ने किया भगवंत नाम के नाम का ऐलान
18 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही दिन पहले भगवंत मान के नाम का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोन सर्वेक्षण कराया था, जिसमें भगवंत मान को 93 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया था।
Recommended Video
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 सीटों में से 112 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। पंजाब में 20 फरवरी को 117 सीटों के लिए मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications