भगवंत मान ने पूछा, केजरीवाल को गिरफ्तार करने की क्या जरूरत थी, क्या वो कहीं भाग रहे थे
जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया, उसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन इन लोगों ने ऐसा कर रखा है, किसी के भी घर ईडी भेज देते हैं, सीबीआई भेज देते हैं। हम न्यायालय पर भरोसा करते हैं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। क्या वो भाग जाएगा, वो फेमस बंदा है, हर रोज टीवी पर आता है। कुछ पूछना है तो पूछ लो, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लेना, ये क्या बात हुई। उनके बच्चों को भी घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को पैसा कमाना था तो वो इतने बड़े अधिकारी थे उसे छोड़कर क्यों आते। मैं भी अच्छा कलाकार था, अच्छा कमा रहा था। हम ईमानदार हैं। कार्यकर्ताओं को भी इसका यकीन है। कोर्ट के जरिए ये लोग जो कर रहे हैं, उन्हें उल्टा पड़ेगा। इन लोगों को यही डर है कि 10 साल में एक छोटी सी पार्टी इतनी बड़ी कैसे हो गई।

भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे, किसी भी कानून में यह नहीं लिखा है कि अगर वो जेल जाते हैं तो इस्तीफा देंगे। वो आरोपी हैं, दोषी नहीं हैं। जेल के अंदर से वो सरकार चलाएंगे। सुब्रत राय सहारा जब जेल में थे और उन्होंने कहा था कि हम लोगों के पैसे वापस करेंगे तो सुप्रीम कोर्ट ने जेल के भीतर ही ऑफिस बनाने दिया।
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने कहा इस देश का विदेश मंत्री कौन है, कभी उन्हें विदेश जाते देखा है। सिर्फ मोदी जी विदेश जाते हैं। उनके साथ कभी विदेश नहीं जाते। विदेश मंत्री सिर्फ रिसीव करने के लिए आते हैं। देश में ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं कहना चाहूंगा कि नफरत की राजनीति नहीं करनी चाहिए।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications