पंजाब: चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस की कार्यशैली बनी विपक्ष का मुद्दा, SAD और BJP ने लगाए ये आरोप
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस विपक्षी दलों के निशाने पर है।
चंडीगढ़, अक्टूबर 7, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस विपक्षी दलों के निशाने पर है। कभी शिरोमणि अकाली दल तो कभी भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा लिए गए फ़ैसले पर कटाक्ष कर रही है। भाजपा पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने पंजाब कांग्रेस पर तंज़ कसते हुए कहा कि सिद्धू डीजीपी और एजी कि नियुक्ति का विरोध करते हैं दूसरी तरफ़ सीएम चन्नी डीजीपी और एजी का बचाव करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नाकामियों छुपाने के लिए सियासी ड्रामे की आड़ में जनता को भटका रही है। कांग्रेस पिछली साढ़े चार साल की नाकामियों नजरअंदाज़ करते हुए अपनी जमीन तलाश रही है।

BJP ने लगाए कांग्रेस पर आरोप
भाजपा पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि दो किलोवाट तक के पिछले बकाया बिल माफ़ी का सीएम चन्नी ने नया पैंतरा खेला है। पंजाब में जनता की यही मांग है कि बिजली दर सस्ती की जाए। वहीं उन्होंने ने सीएम चन्नी के फ़ैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सीएम ने कहा था कि अगर कोई भी सरकारी अधिकारी या मुलाजिम लेट आएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम रंधावा ने हाल ही में पुलिस हेड क्वार्टर का निरक्षण किया था जहां उन्होंने कई मुलाज़िमों को लेट पाया और उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत फ़र्क है।

भ्रष्टाचार में लिप्त है कांग्रेस- जीवन गुप्ता
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई राणा गुरजीत सिंह को दोबारा मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना इस बात का सबूत है। उन्होंने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग ट्रास्पोर्ट माफ़िया पर लगाम कसने की बात कह रहे हैं, क्या वह बड़े ट्रास्पोर्ट माफिया पर नकेल कस पाएंगे। सिर्फ छोटे ट्रांसपोर्टरों पर सख्ती करने से पंजाब में ट्रांसपोर्ट में माफ़िया पर लगाम नहीं लग सकता है। पंजाब में पहले भी कांग्रेस की सरकार थी उस वक़्त कांग्रेसी कांग्रेसी नेताओं को ट्रांसपोर्ट माफिया दिखाई नहीं दे रहे थे। पंजाब की जनता कांग्रेस के ड्रामे को बखुबी समझ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ज़मीन हक़ीक़त पता चल जाएगी।
Recommended Video

कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल
वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी पंजाब कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। अमृतसर के ओल्ड फोकल प्वाइंट पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर ज़ुबानी हमला बोला उन्होंने कहा कि यह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्वी में पड़ता है। मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले सिद्धू ने कभी अपने हलके की ही सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों ने भी यह बात कही है सिद्धू ने इस क्षेत्र का दौरा कभी नहीं किया है। यही वजह है कि फोकल प्वाइंट में सीवरेज के हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने ने कहा की ग्रामीणों के लिए यहां चलने लायक सड़क तक नहीं है। शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से फोकल प्वाइंट को इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करवाया लेकिन कांग्रेस सरकार की अनदेखी की वजह से फोकल प्वॉइंट का बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: कैप्टन के दिल्ली दौरे से बदल जाएगी पंजाब की सियासी फ़िज़ा, जानिए क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications