पंजाब: BJP ने जारी की 27 और उम्मीदवारों की सूची, टिकट बंटवारे में रखा जातीय समीकरण का ख़याल

पंजाब विधानसभा चुनाव के रण में इस बार भारतीय जनता पार्टी कैप्टन और ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी है।

चंडीगढ़, 27 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के रण में इस बार भारतीय जनता पार्टी कैप्टन और ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी है। पंजाब के कुल 117 विधान सभा सीटों में भाजपा 65 सीटों पर, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा और उनके गठबंधन के साथियों ने जातीय समीकरण का ख़याल रखते हुए टिकट बंटवारे की रणनीति तैयार की है। 65 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 61 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 34 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके साथ ही आज दूसरी सूची जारी करते हुए 27 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

भाजपा पंजाब

भाजपा ने 27 प्रत्याशियों की आज जारी की सूची
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज घोषित किए गए प्रत्याशियों में भोहा से सीमा कुमारी, गुरदासपुर से परमिंदर सिंह गिल, बटाला से फतेह जंग बाजवा, डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह, मजीठा से प्रदीप सिंह भुल्लर, अमृतसर पश्चिम से कुमार अमित वाल्मीकि, अटारी से बलविंदर कौर, फगवाड़ा से विजय सांपला, शाहकोट से नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर से सुरिंदर महे, जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब से डा. परमिंदर शर्मा, रूपनगर से इकबाल सिंह लालपुरा, चमकौर साहिब से दर्शन सिंह शिवजोत, एसएएस नगर (मोहाली) से संजीव वशिष्ठ, समराला रंजीत सिंह गहलेवाल, लुधियाना उत्तर से प्रवीण बंसल, मोगा से डा. हरजोत सिंह कमल, गुरहरसहाय से गुरपरवेज सिंह संधू,. बलुआना से वंदना सागवान, लांबी से राकेश ढींगरा, मौड़ से दयाल सिंह सोढ़ी, बरनाला से धीरज कुमार,धूरी से रनदीप सिंह देओल, नाभा से गुरप्रीत सिंह शाहपुर, राजपुरा से जगदीश कुमार जग्गा और घनौर से विकास शर्मा का नाम शामिल किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 23 विधानसभा सीटों पर पहले से चुनाव सड़ती आ रही है। यह वह विधानसभा सीटें है जिन पर शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन के समय में भाजपा अपने उम्मीदवार उतारती थी।

34 प्रत्याशियों की पहले जारी हुई थी सूची
भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में सुजानपुर से दिनेश सिंह बब्बू, दीनानगर से श्रीमती रेणू कश्यप, श्री हरगोबिंदपुर से बलजिंदर सिंह डकोहा, अमृतसर उत्तरी से सुखविंदर सिंह पिंटू, तरनतारन से नवरीत सिंह सफीपुर, कपूरथला से रंजीत सिंह खोजेवाला, जालंधर पश्चिम से महेंदर पाल भगत, जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, जालंधर उत्तर से कृष्णदेव भंडारी, मुकेरियां से जंगी लाल महाजन, दसूहा से रघुनाथ राणा, होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद, चब्बेवाल से डा. दिलबाग राय, गढ़शंकर से निमिषा मेहता, बंगा से मोहन लाल बंगा, बलाचौर से अशोक बाठ, फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी, अमलोह से कंवरवीर सिंह टोहड़ा, खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी, लुधियाना सेंट्रल से गुरदेव शर्मा, लुधियाना वेस्ट से एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू, भुच्चो मंडी से रूपिंदर सिंह सिद्धू, तलवंडी साबो से रविप्रीत सिद्धू, सरदूलगढ़ से जगजीत सिंह मिल्खा, संगरूर से अरविंद खन्ना, डेराबस्सी से संजीव खन्ना, गिल से एसआर लद्दड़, जगराओं से कंवर नरेंद्र सिंह, फिरोजपुर सिटी से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जलालाबाद से पूरन चंद, फाजिल्का से सुरजीत कुमार ज्याणी, अबोहर से अरुण नारंग, मुक्तसर से राजेश फटेला और फरीदकोट से गौरव कक्कड़ का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें : पंजाब दी गल: बिक्रम सिंह मजीठिया के सवालों में घिरी सरकार, नवजोत सिंह सिद्धू की भी बढ़ी मुश्किलें


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+