पंजाब: आम आदमी पार्टी में दोबारा शामिल हो सकते हैं सुच्चा सिंह छोटेपुर, चर्चाओं का बाज़ार गर्म
विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते ही पंजाब में सियासी फिज़ा बदलने लगी है। आम आदमी पार्टी अपनी नई नई रणनीति बनाते हुए पंजाब सें सियास ज़मीन मजबूत करने में जुटी हुई है।
चंडीगढ़ 8 नवम्बर 2021:विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते ही पंजाब में सियासी फिज़ा बदलने लगी है। आम आदमी पार्टी अपनी नई नई रणनीति बनाते हुए पंजाब सें सियास ज़मीन मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी लगातार ऐसे चेहरे की तलाश कर रही ,है जिनके ज़रे वह पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ मज़बूत कर सके। सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि माझे के वरिष्ठ नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर दोबारा से आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चाएं तेज़ हैं कि सुच्चा सिंह छोटेपुर जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वह लगातार आम आदमी पार्टी के आला अधिकारियों के संपर्क में हैं।

SAD में जाने की भी थी चर्चा
ग़ौरतलब है सुच्चा सिंह छोटेपुर इससे पहले शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की चर्चाएं भी चल रही थीं। सूत्रों के मुताबिक सुच्चा सिंह छोटेपुर गुरदासपुर की जिस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे उस पर शिरोमणि अकाली दल और उनके के बीच सहमति नहीं बन पाई। आपको बता दें कि सुच्चा सिंह छोटेपुर ने विधानसभा चुनाव 2017 से पहले आम आदमी पार्टी से किनारा कर लिया था। वह उस वक्त आम आदमी पार्टी के पंजाब के कन्वीनर थे। आप के साथ हुए मतभेदों की वजह से उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया था । आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद छोटेपुर ने 'अपना पंजाब' नाम की एक अलग पार्टी बनाई थी। उन्होंने 2021 में अपनी पार्टी की तरफ़ से गुरदासपुर से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

पंजाब के सियासी समीकरण
आपको बता दें कि सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ है कि आम आदमी पार्टी माझे में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़े नेता की खोज में है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी दोबारा से सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी में शामिल कर सकती है। आम आदमी पार्टी में अगर सुच्चा सिह छोटेपुर फिर शामिल होते हैं तो पंजाब की राजनीति के साथ ही उनके अपने क्षेत्र गुरदासपुर के सियासी समीकरण भी बदलने के आसार नजर आ रहे हैं।एक तरफ़ शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव के लिए 70 से ज़्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं कैप्टन के इस्तीफे के बाद भी पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ख़ुद ही अपनी सरकार पर तेवर तल्ख करते हुए नज़र आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा ढूंढने की खोज में है। ऐसे में अगर सुच्चा सिंह छोटेपुर आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तों पंजाब की सियासी फिज़ा पूरी तरह से बदल सकती है।

सिद्धू को साथ लाने की कोशिश
सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल करने की पुरज़ोर कोशिश में लगी हुई है। अंदर खाने सिद्धू से इस मामले पर बात चल रही है। अगर नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी का दामन थामते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित कर सकती है। आम आदमी पार्टी की विधायक रूपिंदर रूबी ने के एक बयान से यह साफ़ ज़ाहिर है कि आम आदमी पार्टी की नवजोत सिंह सिद्धू से पार्टी में शामिल होने की बात चल रही है। आपको बता दें कि हाल ही रूपिंदर रूबी ने एक बयान में कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू दोबारा से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बना दिए गए हैं उनके पार्टी में आने का सवाल ही नहीं है इसलिए भगवंत मान को सीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया जाए।
ये भी पढ़ें : क्या पंजाब कांग्रेस को अलविदा कहना चाहते हैं नवजोत सिद्धू, इन बयानों से मिल रहे हैं संकेत ?












Click it and Unblock the Notifications