पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगी सीएम केजरीवाल की पत्नी और बेटी, भगवंत मान की जनसभा में होंगी शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव में जीत को लेकर सभी पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब जाएंगी। वे 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की 'जनसभा' में शामिल होंगी।

भगवंत मान ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भगवंत मान ने राहुल गांधी पर कसा तंज

वहीं बीते मंगलवार को बठिंडा की चुनावी जनसभा में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार और धुरी विधानसभा से प्रत्याशी भगवंत मान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। भगवंत मान ने कहा कि जो खुद अरबपति है, उनको 170 करोड़ रुपये का मालिक चरणजीत सिंह चन्नी गरीब व्यक्ति ही नजर आएगा।

भगवंत मान ने कहा- करोड़ों रुपये वाया व्यक्ति राहुल गांधी को गरीब लगता है

भगवंत मान ने कहा- करोड़ों रुपये वाया व्यक्ति राहुल गांधी को गरीब लगता है

भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी पैदा होते ही अरबपति थे, जिसके चलते उनको करोड़ों रुपये वाला व्यक्ति गरीब ही नजर आएगा। मान ने कहा कि राहुल गांधी ने चन्नी को गरीब कहकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया और चुनाव जीतने के लिए धोखा किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी करेंगी संवाद

अरविंद केजरीवाल की पत्नी करेंगी संवाद

11 फरवरी को धुरी में भगवंत मान की जनसभा होनी है। इसमें केजरीवाल की पत्नी महिलाओं से संवाद करेंगी। बता दें कि धुरी विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर गांव हैं। धुरी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ धुरी की छोटा सा शहर है। इसके अलावा धुरी में 74 गांव आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+