अरविंद केजरीवाल आएंगे जेल से बाहर, पंजाब के CM भगवंत मान के साथ करेंगे प्रचार

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकलने के बाद किन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने रणनीति बनाना आरंभ कर दिया है। इस बीच यह लगभग तय है कि केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ चुनावी अभियान को मजबूती देंगे।

ज्ञात हो कि दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से ही चर्चाएं आरंभ हो गई हैं कि आप पार्टी का चुनावी अभियान क्या होगा? मुख्यमंत्री केजरीवाल के क्या चुनावी प्लान होंगे? इसे लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

punjab news

ज्ञात हो कि देश में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण वोटिंग 13 मई को होने वाली है। इसके बाद पांचवें चरण का मतदान 20 मई को, जबकि 25 मई को छठे और एक जून को सातवें चरण का मतदान आयोजित होगा। छठे और सातवें चरण की वोटिंग खास है, क्योंकि इन्हीं दोनों चरणों में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब की सभी सीटों के लिए वोटिंग होना है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में केजरीवाल के सामने इन प्रदेशों में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बड़ी रैलियां करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह दिल्ली की चार सीटों पर मेगा रोड शो के साथ बड़ी चुनावी सभाएं कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त , हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उनका रोड शो की योजना है और पंजाब में भी चुनाव प्रचार के कार्यक्रम शेड्यूल किया जा रहा है। इसके केजरीवाल और भगवंत मान डोर टू डोर कैंपेन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें Punjab: केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से CM भगवंत मान ने जताई ख़ुशी, एक्स पर व्यक्त की भावनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+