चरणजीत सिंह चन्नी को दोनों सीटों पर मिलेगी हार, भाजपा की 5 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 13 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन मामले में अपने खिलाफ जांच खुद चरणजीत सिंह चन्नी ने कराई है, लेकिन जब भगवंत मान मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह अवैध खनन मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। जब उनके रिश्तेदारों ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि पैसा चन्नी साहब का है तो तो ईडी उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। इसके साथ ही केजरीवाल ने दावा किया है कि चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही सीटों से वह चुनाव हार रहे है।
Recommended Video

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजीरवाल ने कहा कि चन्नी साहब 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, हमने दोनों सीटों पर तीन बार सर्वे कराया है। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार रहे हैं। चमकौर साहिब में आप 52 फीसदी और चन्नी साहब 35 फीसदी पर हैं, भदौर से आप 48 फीसदी और चन्नी साहब 30 फीसदी पर हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर से चरणजीत सिंह चन्नी पर दोबारा भरोसा जताया है और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में सर्कस बन चुकी है। चन्नी साहब दोनों ही सीटों से चुनाव हारने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी उन्हें इस चुनाव में हराएगी। वह कभी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं अगर वह विधायक नहीं चुने जाते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में 5 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल अब लगातार एक हफ्ते तक पंजाब में आप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। शनिवार को वह केजरीवाल अमृतसर पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications