असम में भी केजरीवाल, आम उम्मीदवार को विजयी बनाएगी जनता, बोले सीएम भगवंत मान
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी कई राज्यों में अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। इस बीच उन्होंने असम में भी बड़ा दांव चला है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि असम में भी काम की राजनीती होगी। इसलिए असम में भी केजरीवाव होगा। AAP और INDIA Alliance के डिब्रूगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार मनोज कुमार धनोवर और शोणितपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार ऋषिराज कौण्डिन्य को इस बार जनता विजयी बनाएगी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदाना होगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पंजाब की सभी 10 सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- अगले तीन दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम विभाग का मिजाज, इस अलर्ट के बाद आप भी हो जाए सावधान












Click it and Unblock the Notifications