अगले तीन दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम विभाग का मिजाज, इस अलर्ट के बाद आप भी हो जाए सावधान
Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर प्रदेशवासियों को चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन मौसम खराब रहने वाला है। तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश भी होगी।
राजस्थान का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 अप्रैल और पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 अप्रैल और पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
ऐसे में जानिए इस सप्ताह मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन ईरान और आसपास के क्षेत्र में है, जिसका असर 18 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत में दिखाई दे सकता है।
जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में 18 से 21 अप्रैल को बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बारिश जैसी गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। इसके साथ इन जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान में देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को मौसमी गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल बादल गरजन के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में 17 से 19 अप्रैल के बीच गरज चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश के श्री गंगानगर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलेगी. साथ ही 19 अप्रैल को दौसा, जैसलमेर, जयपुर, सीकर, बाड़मेर, भरतपुर, जोधपुर, नागौर, श्री गंगानगर के आसपास के इलाकों में भी बादल गरजन के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग द्वारा 19 अप्रैल को राजस्थान के कई इलाकों में आंधी, तूफान के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications