आंगनवाड़ी वर्करों ने पंजाब सरकार को खून से लिखा पत्र, मांगें नहीं मानी गई तो करेंगे भूख हड़ताल

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में आंगनवाड़ी वर्करों की तरफ से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के नाम खून से लिखा पत्र भेजा गया। जिसके चलते बटाला में भी आंगनवाड़ी वर्करों की तरफ से अपने खून से पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र लिखकर डाक के जरिये भेजा गया। इससे पहले आंगनवाड़ी वर्करों ने बटाला के हकीकत राय पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वर्करों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे जल्द ना मानी तो 7 जुलाई को पूरे पंजाब में मंत्रीओ के हल्को में अनिश्चित समय की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

anganwadi workers protesting against punjab government

आंगनवाड़ी वर्करों ने बताया केंद्र सरकार ने मेहनताना 1500 रुपये बढ़ाकर देने को कहा था, उसमें 60 फीसदी केंद्र सरकार को देना था जो केंद्र की तरफ से दिया गया है। लेकिन पंजाब सरकार को अपनी तरफ से 40 फीसदी अभी तक नहीं दिया। जिसको लेकर आंगनवाड़ी वर्करों में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

anganwadi workers protesting against punjab government

अपनी इस मांग को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों के दोबारा पंजाब सरकार के नाम अपने खून से लिखे मांग पत्र डाक के जरिये भेजे गये हैं, ताकि सरकार हमारा 40 फीसदी मेहनताना दे। अगर सरकार ने हमारी मांग पूरी ना की तो आने वाली 7 जुलाई को पूरे पंजाब में मंत्रियों के घरों के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और दीनानगर में विभाग की मंत्री अरुण चौधरी के घर का घेराव कर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+