Amritpal Singh: भिंडरावाले के गांव में सरेंडर, गिरफ्तारी से पहले सिखों को प्रवचन, अमृतपाल सिंह का Video वायरल
Amritpal Singh arrested News: पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था।

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक, कट्टरपंथी नेता और 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार (23 अप्रैल) को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के गांव सरेंडर किया। सरेंडर करने से पहले अमृतपाल सिंह ने भिंडरावाले के गांव मोगा के रोडेवाला गुरुद्वारे में सिखों को संबोधित भी किया।
सरेंडर से पहले सिखों को प्रवचन देने वाला अमृतपाल सिंह का वीडियो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्रंथी ने पुलिस को फोन कर बताया था कि अमृतपाल सिंह सरेंडर करना चाहता है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इसे मोगा पुलिस का ऑपरेशन बताया है।
अमृतपाल सिंह ने सिखों को संबोधित कर भड़काने की कोशिश की है। इसी वजह से पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ में स्थानांतरित कर सकती है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।
सरेंडर से लेकर गिरफ्तारी के दौरान अमृतपाल सिंह भिंडरावाले के लुक में नजर आए। वह सिखों के वेशभूषा में दिखे। बताया जा रहा है कि ऐसा करके वो सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहा है।
#WATCH | Earlier visuals of Waris Punjab De's #AmritpalSingh at Gurudwara in Moga, Punjab.
— ANI (@ANI) April 23, 2023
He was arrested by Punjab Police from Moga this morning and is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam. pic.twitter.com/2HMxTr50s7
भगोड़ा अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। पंजाब के मोगा पुलिस ने रविवार (23 अप्रैल) की सुबह एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सतिंदर सिंह के नेतृत्व में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय खुफिया विभाग के संयुक्त प्रयासों से की गई है।
Bhai Amritpal Singh did Chaupai Sahib today in the morning before turning himself in #AmritpalSingh #IndianPolicelying pic.twitter.com/YBmSRx3iFZ
— ਚੜ੍ਹਤ ਕੰਵਰ ਸਿੰਘ (@MajhaExpressway) April 23, 2023
अमृतपाल सिंह को मार्च में 'भगोड़ा' घोषित किया गया था, जब वह 18 मार्च को फरार हुआ था। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications