अमृतपाल सिंह बना रहा था खुद की फौज, पुलिस की तलाश जारी, परिवार पहुंचा हाई कोर्ट, जानें 5 बड़े अपडेट

Amritpal Singh News Update: 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। उसको पकड़ने के लिए 2 दिन से तलाशी अभियान जारी है।

Khalistani leader Amritpal Singh

Khalistani leader Amritpal Singh News Update: खालिस्तान अलगाववादी नेता और 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब में तलाशी अभियान आज भी जारी है। पंजाब पुलिस हर जिलों में फ्लैग मार्च कर रही है। वारिस पंजाब दे के कानूनी सलाहकार (वकील) दावा है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसकी सूचना नहीं दी जा रही है। अमृतपाल सिंह के परिवार और वकील को एनकाउंटर का डर सता रहा है। हालांकि पंजाब के IG सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक अमृतपाल सिंह भगोड़ा है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अमृतपाल सिंह जुड़ी इस केस की 5 बड़ी अपडेट

1. IG सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसके लिए तलाशी अभियान पूरे पंजाब में चलाई जा रही है। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए काम करती है। मामले में आगे की कार्रवाई भी कानून के तहत की जाएगी, सबके पास उनके कानूनी अधिकार हैं और वे इनका लाभ उठा सकते हैं।

2. पंजाब पुलिस ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' के तत्वों और राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चल रहे अभियानों के दौरान, रविवार को पूरे राज्य में 34 और गिरफ्तारियां की गईं। अब तक कुल 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

3. अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह (61) ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसका खुलासा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। तरसेम सिंह ने कहा कि परिवार को डर है कि अमृतपाल सिंह को मुठभेड़ में मारा जा सकता है।

तरसेम सिंह ने कहा, "मेरा बेटा आईएसआई एजेंट नहीं है। वह सिर्फ धर्म का प्रचार कर रहा था और लोगों को ड्रग्स छोड़ने में मदद कर रहा था। पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन जो व्यक्ति लोगों को जाल में फंसने से बचा रहा था उसे परेशान किया जा रहा है।''

4.पंजाब पुलिस का दावा है कि जब अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा स्थित घर की तलाशी ली गई तो पता चला कि वह अपनी खुद की सेना तैयार कर रहा था। पुलिस का दावा है कि अमृतपाल भिंडरावाले टाइगर फोर्स जैसा एक संगठन खड़ा कर रहा था। उसके घर से पुलिस को AKF मार्क वाली जैकेट्स मिली हैं। पुलिस ने AKF का मतलब 'आनंदपुर खालसा फोर्स' बताया है। घर की दीवारों पर भी AKF लिखा मिला है।

5. परिवार ने अमृतपाल सिंह का पता लगाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। हालांकि जो पुलिस के मुताबिक फरार है। संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि अमृतपाल सिंह को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+