अमृतसर से लंदन जाने की फिराक में अमृतपाल सिंह की पत्नी, इमीग्रेशन पर रोककर पूछताछ

भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया है।किरणदीप कौर लंदन जाने की फिराक में थी, जिसके बाद इमीग्रेशन ने रोककर उनसे पूछताछ शुरू की।

Amritpal Singh wife Kirandeep Kaur NEWS

18 मार्च 2023 से फरार अमृतपाल सिंह भले ही पंजाब पुलिस से बचता फिर रहा है, लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम लगातार 'वारिस पंजाब दे' चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के करीबियों पर शिकंजा कस रही है। अब इस कड़ी में अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया है।

अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोककर पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक किरणदीप लंदन जाने की फिराक में थी, लेकिन फ्लाइट में बैठने से पहले ही उनको रोक लिया गया है।

इमीग्रेशन कर रहा पूछताछ

बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन इमीग्रेशन विभाग उनसे पूछताछ जरूर की है। बता दें कि गुरुवार सुबह 11.40 बजे किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची थी। जहां से ढाई बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी।

हालांकि लिस्ट में नाम देख इमीग्रेशन ने उनको रोका और पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उनको वापस ससुराल गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचा दिया।

याद रहे कि अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने में हमला करने के मामला में 18 मार्च के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई से अमृतपाल सिंह बचता फिर रहा है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। इसके अलावा उसके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा जारी है। हाल ही में पुलिस ने 10 अप्रैल को पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर से गिफ्तार किया था।

कौन है किरणदीप कौर?

किरणदीप और अमृतपाल सिंह की फरवरी में शादी हुई थी। किरणदीप कौर NRI है। जो कि यूके में रहती है। हालांकि शादी के बाद से ही वह अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहने लगी। बता दें कि किरणदीप कौर के खिलाफ अभी तक किसी भी मामले में कोई भी एफआईआर नहीं है।

Recommended Video

    Amritpal Singh की पत्नी Kirandeep Kaur कौन है जिसे Amritsar Airport पर ही रोक लिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+