पंजाब में अब 21 मार्च तक बंद रहेगा इंटरनेट, अमृतपाल सिंह पर पुलिस के एक्शन के बीच फैसला

Punjab Internet Ban: पंजाब में जारी इंटरनेट बंदी अब 21 मार्च तक जारी रहेगी। अमृतपाल सिंह मामले को लेकर सरकार ने इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

Punjab Internet ban

Punjab Internet Suspended: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पंजाब के चप्पे-चप्पे पर मौजूद है। भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद से पंजाब पुलिस हाई अलर्ट है। शनिवार (18 मार्च) से लेकर आज तीसरे दिन सोमवार तक पुलिस फोर्स अमृतपाल की सरगर्मी से तलाशी में जुटी है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब में इंटरनेट बंद रहने का समय बढ़ा दिया है।

अमृतपाल सिंह कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, हालांकि खुद अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है, लेकिन पुलिस ने अब तक उसके 7 बंदूकधारियों सहित लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच पंजाब में जारी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगा प्रतिबंधित भी बढ़ा दिया है।

अब 21 मार्च तक बंद रहेगा इंटरनेट

18 मार्च से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई रोक को अब 21 मार्च तक बढ़ा दिया है। पंजाब के गृह मामला और न्याय विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 21 मार्च (12:00 घंटे) तक निलंबित रहेंगी।

अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त

इससे पहले यह रोक 20 मार्च तक लागू की गई। दरअसल, अमृतपाल सिंह के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह की गलत सूचना, अफवाहों को रोकने और राज्य का माहौल खराब ना हो इसलिए पंजाब भर में इंटरनेट बंद करने का फैसला किया गया है। बता दें कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने बयान में कहा था कि जो भी अफवाहें फैलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+