पंजाब पुलिस से बचना मुश्किल, आज सरेंडर कर सकता है अमृतपाल सिंह- सूत्र
Amritpal Singh Surrender: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर सकता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह आज अमृतसर में सरेंडर करेगा।

Amritpal Singh News: पंजाब पुलिस से बचकर भाग रहे 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पुलिस के मुताबिक अमृतपाल सिंह पंजाब में भी छिपा है। सूत्रों के अनुसार भगोड़ा अमृतपाल बुधवार को पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर सकता है। अमृतसर स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की खबरों के बीच सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई है।
स्वर्ण मंदिर में में कर सकता है सरेंडर
पंजाब पुलिस की टीमें स्वर्ण मंदिर के आसपास मौजूद है, साथ ही पूरे अमृतसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर एक-एक वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि आज अमृतपाल सिंह अमृतसर में अकाल तख्त साहिब में आत्मसमर्पण कर सकता है।
12 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी
भगोड़े घोषित हो चुके अमृतपाल को पंजाब पुलिस 12 दिनों से खोज रही है। कभी दिल्ली तो कभी पंजाब के गांवों से अमृतपाल सिंह की फुटेज सामने आ चुकी है। मंगलवार रात को भी पंजाब के होशियारपुर और उसके पास होने की आशंका पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस से बचता फिर रहा अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का पूरे राज्य से लेकर आसपास के राज्यों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। अजनाला पुलिस थाना हमले मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह फरार हो चुका है। और पुलिस की कार्रवाई से बचता फिर रहा है। पुलिस ने 18 मार्च को 120 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से 7 लोग अमृतपाल सिंह के बंदूकधारी है।












Click it and Unblock the Notifications