ब्लू स्टार की बरसी पर बोले अकाल तख्त जत्थेदार- 'लोग छिपकर दे रहे हथियारों की ट्रेनिंग, हम सरेआम देंगे'
नई दिल्ली, 6 जून: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर में बहुत से लोग इकट्ठा हुए। इस बीच अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिख समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिखों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो हमें धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना रही हैं। हमें कमजोर करने के लिए पंजाब के गांवों में ईसाई धर्म फैलाया जा रहा है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि मैं सभी सिखों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों से सिख धर्म को फैलाने और मजबूत करने की अपील करता हूं। अगर हम धार्मिक रूप से मजबूत नहीं हैं, तो हम सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, जिससे हमारा राजनीतिक नेतृत्व कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सिख संस्थाएं सिख मार्शल आर्ट एकेडमी स्थापित करें।
Recommended Video
सिंह ने कहा कि आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग के लिए शूटिंग रेंज भी स्थापित किए जाने चाहिए। बहुत से लोग छिपकर अपने लोगों को हथियारों की ट्रेनिंग दे रहे हैं, जबकि हम ये ट्रेनिंग सरेआम देंगे। उन्होंने पंजाब में नशे के कारोबार पर चिंता जताई। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज बहुत से युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। हमें उनसे बचना चाहिए और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमारे युवा जिस भी देश में जाते हैं, वहां की अर्थव्यवस्था पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम लोग धार्मिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पाएंगे। इस वजह से हम राजनीतिक रूप से भी कमजोर हो जाएंगे।
सिख संगठनों से कही ये बात
सिंह ने धार्मिक संगठनों से कहा कि आगे का रास्ता बहुत ज्यादा कठिन है। अगर कोई इस रास्ते पर चलेगा तो उसको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अगर सब लोग आपसी मतभेद भूलकर साथ आ जाएंगे, तो ये रास्ता आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्लू स्टार की बरसी पर बहुत से युवक तलवार लहराते नजर आए।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications