संजय सिंह को मिली जमानत तो सीएम भगवंत मान बोले- इंकलाब जिंदाबाद
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है। संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह सत्य की जीत है। भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा इंकलाब जिंदाबाद।
संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा सत्य की हमेशा जीत होती है..संजय सिंह को जमानत मिल गई..सत्य दबाया जा सकता है लेकिन सत्य कभी नहीं मरता। इंकलाब जिंदाबाद।

गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। तकरीबन 6 महीने के बाद संजय सिंह जेल से बाहर आए हैं। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की दलील को मानते हुए कहा कि संजय सिंह के पास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने संजय सिंह को जमानत दी है। कोर्ट के फैसले के बाद संजय सिंह चुनावी गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications