केजरीवाल के बाद सिसोदिया का पंजाब दौरा, जानिए किस तरह AAP तैयार कर रही चुनावी रणनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी पंजाब के रीजनीतिक रण में दलित वोटबैंक में सेंधमारी में कोई चुक नहीं होने देना चाहती है।
चंडीगढ़, अक्टूबर 16, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी पंजाब के रीजनीतिक रण में दलित वोटबैंक में सेंधमारी में कोई चुक नहीं होने देना चाहती है। अरविंद केजरीवाल हाल ही में पंजाब के दौरे पर आए थे। वहीं आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब में सभी सियासी पार्टियों की निगाह 32 फीसद दलित वोटरों पर टिकी हुई हैं। हर राजनीतिक पार्टिया दलित वोट बैंक को साधने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं। चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ट्रंप कार्ड खेल चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी पहले ही दलित समुदाय से उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर चुकी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी पंजाब पहुंचे हैं।

पंजाब दौरे पर मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज (शनिवार) सुबह 9 बजे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां अपने समर्थकों से मुलाक़ात करने के बाद उन्होंने श्री वाल्मीकि तीर्थ रवाना हुए। इस दौरान क़रीब दो घंटे दलित भाईचारे से मुलाकात की। जिसके बाद उनका काफ़िला जालंधर के लिए 12 बजे रवाना हुआ। मनीष सिसोदिया जालंधर में भी सिर्फ दलित भाई चारे से ही मुलाक़ात करने गए है। यहां के शक्ति नगर स्थित वाल्मीकि आश्रम में वह करीब 4:30 बजे शाम तक रुकेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग के ज़रिए सीधा अमृतसर एयरपोर्ट जाएंगे जिसके बाद वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होगे।

CM चन्नी पर आरोप
अमृतसर श्री रामतीर्थ में मनीष सिसोदिया नतमस्तक हुए, इसके बाद मनीष सिसोदिया जालंधर में राम तीर्थ यात्रा को लेकर करवाए गए कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ हरपाल चीमा और आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं मनीष सिसोदिया ने सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन के बीच हुई हत्या को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है बताया। उन्होंने कहा कि सिघु बार्डर पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के बीएसएफ का दायरा बढ़ाने का फैसला पंजाब की सहमति से लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी इस फ़ैसले में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब के लोगों की मुसीबतें ज़्यादा बढ़ा गईं हैं। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ़ से सिख चेहरा ही पंजाब में सीएम होगा। अभी नाम तय नहीं हुए हैं जल्द ही इस बात की जानकारी भी दे दी जाएगी।
Recommended Video

केजरीवाल की गारंटी
आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पंजाब का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब की जनता से कई वादे भी किए और साथ ही व्यापारी वर्ग को भी ध्यान में रखते हुए गारंटी दी। वहीं उन्होंने पंजाब के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर को बढावा देने की भी बात कही। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पढ़े लिखे लिखे और अनपढ़ दोनों तबके के लोग बेरोज़गार घूम रहे हैं। इन्हें आम आदमी पार्टी रोज़गार देगी। बच्चों को रोज़गार व्यापारी और इंडस्ट्रियलिस्ट ही दे सकते हैं इसलिए पंजाब को ऐसा राज्य बनाएंगे जहां रोज़गार के अपार अवसर पैदा होंगे। अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं को रोज़गार देने के लिए वह पंजाब की व्यवस्था को बदलेंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब: गेंद कम रन ज़्यादा, टारगेट पूरा करने के लिए CM चन्नी कर रहे धुआंधार बल्लेबाज़ी












Click it and Unblock the Notifications