मुंबई से चंडीगढ़ आकर आयुष्‍मान खुराना ने डाला वोट, बताया कैसे 18 साल की उम्र में पहला वोट डालने पहुंचे थे

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आज शनिवार को मतदान हो रहा है। पंजाब की सभी लोक सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था, शाम छह बजे तक वोटर अपना वोट डाल सकते हैं। पंजाब से ताल्‍लुक रखने वाले कई बॉलीवुड एक्‍टर और एक्‍ट्रेस भी अपने गृह जनपद में जाकर वोट किया।

चंडीगढ़ के रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर शनिवार को भी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में अपना वोट डालने पहुंचे। चंडीगढ़ में अपने क्षेत्र के के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद लोगों से घर बाहर निकलकर वोट डालने की अपील भी की।

Ayushmann Khurrana

चंडीगढ़ के रहने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए मुंबई से पंजाब की राजधानी पहुंचे। वोट डालने के बाद उ आयुष्मान ने एएनआई से बात की और चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

एक्‍टर ने कहा
"मैं अपना वोट डालने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने शहर वापस आया। मुंबई में इस बार बहुत कम मतदान हुआ लेकिन हमें अपना वोट डालना चाहिए। अगर हम नहीं करते हैं तो हमें शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है वोट करें।
आयुष्‍मान खुराना ने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने 18 साल की उम्र में अपना पहला वोट डाला था। उन्‍होंने कहा "मुझे अभी भी याद है जब मैंने पहली बार वोट डाला था। मैं बहुत उत्साहित था, मैं वोट डालने के लिए अपनी साइकिल से मतदान केंद्र पर आया था।

बता दें लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 मई को शुरू हुआ था, छह चरणों के बाद आज 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले छह चरणों के लिए मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को हुए थे। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पहले हुए छह चरणों और 486 लोकसभा सीटों को कवर कर चुका है। सात राज्यों और अंतिम 57 संसदीय क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। जिसमें पंजाब की 13 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी आज मतदान हो रहा है।

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 तृतीय लिंग मतदाताओं सहित 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है। 8 राज्यों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंडओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+