सीएम मान बोले- 'पहली बार किसी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने मंत्रियों और विधायक पर कार्रवाई की'
भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की दिशा में भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले कुछ ही महीनों में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

पंजाब की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के दो मंत्रियों और एक विधायक के विरुद्ध एक्शन लेने का आदेश दिया। इस बड़े एक्शन के बाद भी सरकार के करप्शन के खिलाफ तेवर नरम नहीं हुए हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के तहत विभिन्न पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार के पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने रविवार को एक बयान में कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के तहत विभिन्न पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार के पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पंजाब के 3 करोड़ लोगों के लिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। पंजाब के विकास का गौरव आने वाले 6-7 महीनों में भारत में दिखने लगेगा। 75 साल में पहली बार किसी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने 2 मंत्रियों और 1 विधायक पर कार्रवाई की है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ये बात ऐसे वक्त में कही है जब राज्य में अजनाला हिंसा मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं। स्थिति ये है कि सीएम मान से पंजाब नहीं संभल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications