पंजाब में आप बोलीं- भाजपा को 800 से अधिक लोगों से ठगे गए करोड़ों रुपये का जवाब देना होगा
आज आम आदमी पार्टी ने बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ शहर में नौकरी के बदले पैसे लेने के घोटाले सामने आ रहे हैं।
प्रेस कान्फ्रेंस में मेयर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में हुए घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं, पिछले साल पार्किंग घोटाला सामने आया था। उसके बाद स्कूलों में सफाई कर्मचारी रखने के नाम पर गरीब लोगों को ठेकेदारों ने नौकरी के नाम पर ठगा और अब सबसे बड़ा घोटाला ठेकेदार सिमर खेरवाल द्वारा बाल्मीकि समाज और अन्य वर्गों से करोड़ों रुपये नौकरियों के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है।

कुलदीप कुमार ने कहा सरकारी अधिकारियों और बीजेपी नेताओं की मिलीभगत के बिना नौकरी घोटाला नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से आंखें मूंदकर बैठे हैं और उन्हें इस घोटाले के बारे में कुछ भी पता नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गरीबों का जो पैसा हड़पा गया है उसे वापस दिलाया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।
मेयर कुलदीप ने कहा कल चंडीगढ़ शहर के कुछ गरीब लोग उनसे मिलने आए और बताया कि उन्होंने अपने गहने और घर के दस्तावेज गिरवी रखकर ठेकेदार को पैसे दिए हैं लेकिन इस पूरे घोटाले का खुलासा तब हुआ जब ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया।
उन्होंने बताा बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित को इस घोटाले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
गौरतलब है कि इस घोटाले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार और आप के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने ये प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान पार्षद प्रेम लता, दमनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह लाडी, योगेश ढींगरा, रामचन्द्र यादव और मनोवर भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications