अमेरिका ने केजरीवाल के पक्ष में दिया बयान, पंजाब आप किया समर्थन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जिस तरह से ईडी ने कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया, उसके बाद पूरी पार्टी इसका देशभर में विरोध कर रही है। अरविंद केजरीवाल को ना सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी समर्थन मिल रहा है। जर्मनी और अमेरिका ने भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। जिस तरह से जर्मनी ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बयान दिया है उसकी पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर से तारीफ की गई है।
पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि जर्मनी के बाद अब अमेरिका भी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आगे आया है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानून प्रतिक्रिया को प्रोत्साहित करते हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि कई देशों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का भी केजरीवाल जी के समर्थन में खुलकर आना यह साबित करता है कि दिल्ली में हुए क्रांतिकारी विकास कार्यों ने विश्व स्तर पर एक मिसाल कायम की है!
गौर करने वाली बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पॉलिटिकल वेंडेटा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर कोई टक्कर दे सकता है तो वह आम आदमी पार्टी है और यह इन लोगों को पता है। यही वजह है कि ईडी को हथियार बनाकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली शराब घोटाले में एक चवन्नी भी नहीं मिली है, सिर्फ एक बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। आम आदमी पार्टी इस चुनाव में पूरे जोश के साथ उतरेगी और देश की जनता इन लोगों को चुनाव में अपने वोट से जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications