संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब में आप ने किया प्रदर्शन, कहा- भाजपा इंडिया गठबंधन से बौखला गई है
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के सांसद सांसद संजय सिंह प्रर्वतन निदेशालय यानी ईडी की गिरफ्त में हैं। कोर्ट द्वारा 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर संजय सिंह को भेजे जाने के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है। दिल्ली के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अमृतसर में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार को घेरते हुए आप ने कहा भाजपा इंडिया गठबंधन से घबराकर कंफ्यूज हो चुकी है और वो आगामी लोकसभा चुनाव हार जाएगी।

पंजाब में आप नेताओं ने एक दिन पहले चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था जिसके बाद अमृतसर में प्रदर्शन किया। आप ने कहा संजय सिंह का दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कोई भी हस्तक्षेप नहीं है इसके बावजूद उन्हें दिल्ली के कथित शराबा नीति घोटाले में अरेस्ट किया गया है। ये पूर्ण रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है।
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में के कारण जलंगधर के नकोदर चौक में जाम लग यगया था घंटो तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। इस दौरान आप नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किए गए इस धरने में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन, विधायक डॉक्टर इंद्रवीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत कौर समेत बड़ी संख्या मे आप कार्यकर्ता शामिल हुए।
ईटीओ ने आरोप लगाया मोदी सरकार बदले की राजनति के तहत काम कर रही है। चूंकि आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज लगातार उठा रहे थे और अनय मुद्दोंं को लेकर मोदी सरकार को घेर रहे थे, जिससे डर कर भाजपा ने उन्हें अरेस्ट करवााया।
पंजाब की आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि संजय सिंह को झूटठे केस फसाने का प्रयास किया जा रहा है। आप ने कहा मोदी सरकार नहीं चाहती है कि कोई भी उनके खिलाफ कोई भी आवाज उठाए इसलिए वो ऐसा करके डराने का प्रयास कर रही है। पंजाब में हुए धरने में आप कार्यकर्ताओं ने धरने में बीजेपी भगाओ देश बचाओ के नारे भी लगाए गए।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications