Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब उपचुनाव को लेकर आप ने बनाई ये खास रणनीति, संदीप पाठक बोले- काम के नाम पर वोट मांगेंगे

Punjab Bypoll: पंजाब विधानसभा उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। आप के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने यह लिस्ट जारी की है।

आप ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा को मैदान में उतारा है। छब्बेवाल सीट से इशान चब्बेवाल को टिकट मिला है। वहीं, गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को मौका मिला है। तो बरनाला सीट से हरिंदर सिंह धालीवाल उप चुनाव के रण में ताल ठोकेंगे।

Sandeep Pathak

बुधवार को आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक और पंजाब के मु्ख्यमंत्री भगवंत मान उपचुनाव की तैयारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्र भगवंत मान ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में किये गए कामों के नाम पर वोट मांगने के लिए गांव-गांव तक पहुंचेगी।

इन चार सीटों में गिद्दड़बाहा सबसे Hot सीट मानी जा रही है। बात करें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की, तो कांग्रेस पार्टी ने यहां से पंजाब यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वड़िंग को टिकट दी है। डेरा बाबा नानक से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है। तो होशियारपुर की चब्बेवाल सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत कुमार और बरनाला से नए चेहरे कुलदीप सिंह ढिल्लों को टिकट दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+