बेटे ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरा दिया, लेकिन मां नहीं छोड़ेंगी सफाई कर्मचारी का काम

अमृतसर, 13 फरवरी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जिस तरह से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके बाद पार्टी की जीत के पीछ की वजहें तलाशी जा रही है। आम आदमी पार्टी की जीत की दो बड़ी वजह यह है एक तो प्रदेश में कांग्रेस अंदरूनी फूट का सामना कर रही थी तो दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल से प्रदेश की जनता का भरोसा पहले जैसा नहीं रहा। वहीं पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जो जमीन से जुड़े नेता हैं। आम आदमी पार्टी ने के नवनिर्चाति विधायक लाभ सिंह की मां पेशे से सफाई कर्मचारी हैं और अहम बात यह है कि लाभ सिंह की जीत के बाद भी उन्होंने अपने इस काम को छोड़ा नहीं है।

झाड़ू जीवन का अहम हिस्सा

झाड़ू जीवन का अहम हिस्सा

आप विधायक लाभ सिंह की मां बलदेव कौर पेशे से सफाई कर्मचारी हैं। वह गांव में ही स्थित सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी का काम करती हैं। बलदेव कौर कहती हैं कि झाड़ू मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और स्कूल में मैं अपने इस काम को आगे भी जारी रखूंगी। बता दें कि लाभ सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह जन्नी को भदौर की बरनाला विधानसभा सीट से मात दी थी।

जीत का था भरोसा

जीत का था भरोसा

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। इस चुनाव में आप के उम्मीदवारों ने प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को मात दी है। जिसमे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भी शामिल हैं। जिन बड़े नेताओं को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है उसमे से अधिकतर को आप के उम्मीदवार के खिलाफ हार मिली है। लाभ सिंह की बात करें तो वह ऊगोके गांव में मोबाइल बनाने की दुकान चलाते थे, उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को भदौर सीट से हराया है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: कौन हैं CM चन्नी को हराने वाले Labh Singh ? | वनइंडिया हिंदी
    चन्नी आम आदमी नहीं

    चन्नी आम आदमी नहीं

    लाभ सिंह ने चुनाव से पहले भदौर सीट पर जीत का भरोसा जताया था, उन्होंने कहा था कि मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस सीट पर जीत दर्ज करूंगा। उन्होंने कहा कि चन्नी कभी भी आम आदमी नहीं थे। उन्होंने लोगों के लिए काम नहीं किया जब वह मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने लोगों के लिए काम नहीं किया और यही वजह है कि लोगों ने झाड़ू का इस्तेमाल किया और उन्हें बाहर कर दिया। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं जीत दर्ज करूंगा, लोग नहीं चाहते थे कि चन्नी यहां से चुनाव लड़ें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+