पंजाब के खेमकरण में आप की विशाल जनसभा, लोगों की उमड़ी भीड़
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के नेता लोगों के बीच जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कामों को गिना रहे हैं। साथ ही अपील कर रहे हैं कि प्रदेश में पार्टी के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाए। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में विशाल रैली का आयोजन किया गया।
रैली की तस्वीरों को साझा करते हुए प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा आज खेमकरण से आम आदमी पार्टी के विधायक सरवन सिंह धुन के पक्ष में स्वयंसेवक बैठक का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बैठक ने विशाल रैली का रूप ले लिया।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने किसी भी दल के साथ प्रदेश में गठबंधन नहीं किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि प्रदेश में हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
मुझे पूरा भरोसा है कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के दो वर्षों के कामकाज पर हमें अपना आशीर्वाद देगी। पार्टी के ये 13 उम्मीदवार जब संसद पहुंचेंगे तो पंजाब के लोगों की आवाज बनेंगे, फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी की वह पंजाब का पैसा रोक ले। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के 8000 करोड़ रुपए को रोक रखा है।
प्रदेश की जनता के टैक्स के पैसों को केंद्र ने नहीं दिया। इस पैसे से प्रदेश में कई स्कूल और अस्पताल का निर्माण हो सकता था। लेकिन इन लोगों ने इस फंड को रोककर प्रदेश के विकास को रोका है।












Click it and Unblock the Notifications