अकाली दल पर बरसी आप, मालविंदर सिंह बोले- इन्हें लगता है कि दरबार साहिब पर इनका कब्जा है

पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पिछले डेढ़ साल से भगवंत मान सिंह की सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में हर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्ट अधिकारी जोकि नशे के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें बर्खास्त किया गया। पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समय-समय पर ऑपरेशन चलाया है।

प्रदेश में नौकरी की बात हो, किसानों का मुद्दा है, हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। लेकिन नशे का जो दाग पंजाब प्रदेश पर लगा है उसे खत्म करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। पंजाब के नौजवानों को हम प्रेरित करते हैं कि वह नशे से दूर रहे, हम उनके लिए रोजगार के सृजन पर भी काम कर रहे हैं।

punjab aap

पंजाब सरकार ने बुधवार को गुरू साहिब के सामने अरदास की और नशे के खिलाफ शपथ ली। इसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। लेकिन विपक्ष ने इसपर भी सवाल खड़ा किया है। कोई भी अच्छा काम करने की शुरुआत करना चाहता है तो वह अपने तरह से अरदास करता है। पंजाबी अफने हर नए काम की शुरुआत गुरू साहिब पर अरदास के साथ करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ऐसा ही किया।

मालविंदर सिंह ने कहा कि अकाली दल को लगता है कि दरबार साहिब सिर्फ उनका है। उन्हे लगता है कि यहां सिर्फ उनके परिवार के लोग आए। ये लोग वहां पर अपना कब्जा समझते हैं। यहां कोई भी जाता है तो इन्हें दिक्कत होती है। गैंगस्टर्स और नशे के कारोबार को बढाकर इन लोगों ने पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+