पंजाब: AAP सरकार की तर्ज़ पर हरियाणा में भी लागू हो सकता है ये नियम, राजनेताओं की बढ़ी चिंता

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब दूसरे राज्यों में भी संगठन मज़बूत करने में जुट गई है।

चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब दूसरे राज्यों में भी संगठन मज़बूत करने में जुट गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही भगवंत मान ने एक विधायक एक पेंशन लागू कर दी है। मान के इस फ़ैसले के बाद पूर्व और मौजूदा विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री सबको को पंजाब में सिर्फ एक बार का पेंशन ही मिलेगा। पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुटी हुई है। इसलिए अब आप के नेता आम आदमी पार्टी शासित राज्यों की तरह ही अन्य राज्यों में नियम कानून लागू करने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है।

Recommended Video

    Himachal AAP को बड़ा झटका State President अनूप केसरी समेत 3 नेता BJP में शामिल | वनइंडिया हिंदी
    'पंजाब की तरह हरियाणा में भी लागू हो एक पेंशन'

    'पंजाब की तरह हरियाणा में भी लागू हो एक पेंशन'

    आप नेता अनिल सुदकैन ने कहा कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी एक विधायक एक पेंशन लागू होना चाहिए। क्योंकि हरियणाना में भी कई नेता और उनके परिवार वाले लाखों रुपये पेंशन ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं की पेंशन और उनकी सुख सुविधाओं के लिए जनता का पैसा नहीं है। जनता की सुविधाओं के लिए जनता का पैसा होता है। अनिल सुदकैन ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा में भी एक विधायक एक पेंशन लागू किया जाए। इससे जनता का पैसा जनता की भलाई में खर्च किया जा सकेगा। अगर गठबंधन सरकार जनता के हितों के लिए काम नहीं करेगी तो हरियाणा की जनता भाजपा-जजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। अनिल सुदकैन ने का कि हरियाणा में भी लोगों की पहली पसंद आम आदमी पार्टी बन गई है।

    AAP ने बढ़ाई राजनेताओं की टेंशन

    AAP ने बढ़ाई राजनेताओं की टेंशन

    आप नेता वीरेंद्र आर्य ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर विधायकों और सांसदों को पेंशन दिया जाए। आम आदमी पार्टी में सिर्फ़ एक पेंशन लेने वाले राजनेताओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा एक ही नेता (विधायक, सांसद औऱ मंत्री) जितनी बार चुनाव जीतता है तो उसे उतनी बार अलग-अलग पेंशन मिलता है। इस वजह से देश की अर्थव्यव्स्था पर सीधा असर पड़ता है। दिल्ली और पंजाब की सरकार ने एक ही नेता को अलग-अलग पेंशन देना बंद कर दिया है। इस तरह हरियाणा सरकार को भी करना चाहिए ताकि आम जनता को फायदा पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार की पेंशन ले रहे विधायकों और सांसदों के खिलाफ आम आदमी पार्टी अभियान चलाएगी।

    राजनेताओं को एक टर्म का ही मिलेगा पेँशन

    राजनेताओं को एक टर्म का ही मिलेगा पेँशन

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों और सांसदों की पेंशन को बड़ा फ़ैसला लिया है। उन्होंने कई बार चुनाव जीतकर आने वाले नेताओं को अब हर टर्म की पेंशन पर रोक लगा दी है। भगवंत मान के इस फ़ैसले के बाद विधायकों और सांसदों को अब एक ही टर्म की पेंशन दी जाएगी पहले इन नेताओं के पेंशन में लाखों रुपये खर्च होते थे। कई बार पेंशन लेने से मुराद है कि चार बार विधायक के विधायक को चार टर्म की पेंशन मिलती थी। इस तरह से राज्य में कई ऐसे नेता थे जो कई टर्म का पेंशन उठा रहे थे, जिसे मान सरकार ने खत्म कर दिया है।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा: एक चिंगारी से ख़ाक हुई किसानों की मेहनत, टूट गया परिवार, जानिए पूरा मामला ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+