हरियाणा: एक चिंगारी से ख़ाक हुई किसानों की मेहनत, टूट गया परिवार, जानिए पूरा मामला ?

पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी में किसानों की फ़सल आग की भेंट चढ़ रही है।

चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2022। पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी में किसानों की फ़सल आग की भेंट चढ़ रही है। हरियाणा के करनाल और पलवल ज़िला में एक चिंगारी से किसानों की मेहनत ख़ाक हो गई और किसान और उसका परिवार इस हादसे से पूरी तरह टूट गया। किसानों का आरोप है प्रशासन की तरफ से देर से क़दम उठाया जा रहा है, जिसकी वजह से कई एकड़ फसल जलकर स्वाहा हो रही है। करनाल और पलवल से की तस्वीरें देख कर आप सकते में आ जाएंगे।

एक चिंगारी से अन्नदाता का पीला सोना तबाह

एक चिंगारी से अन्नदाता का पीला सोना तबाह

गर्मी अपने सबाब पर है, इससे लोग पहले ही त्राहिमाम हैं। एक तरफ सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं तो दूसरी तरफ एक चिंगारी अन्नदाता के पीले सोने को तबाह कर रही है। गेहूं की फसल पककर तैयार है लेकिन किसान अभी भी राहत की सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आग है, एक छोटी सी चिंगारी ना जाने कितने अरमानों पर भारी पड़ जाए। इसका जीता जागता उदाहरण करनाल में देखने को मिला। 200 एकड़ की खड़ी फसल लहलहा रही थी लेकिन एक चिंगारी ने उसे अपने आगोश में ले लिया और सब स्वाहा कर दिया। इस घटना के बाद किसान और उसका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है।

कई किसानों की मेहनत हुई खाक

कई किसानों की मेहनत हुई खाक

फसल जलने के नुकसान को सिर्फ एक या दो किसान नहीं सहेंगे बल्कि कई किसान एक दूसरे के दुख में शरीक होंगे। खेतो में जब आग लगी तो आनन-फानन में किसानों ने आग बुजाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन गर्मी के आगे किसानों की एक ना चली और आग आगे बढ़ती ही गई। आग से खेत जलते रहे। मौक़े पर जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची तब तक किसानों के लाखों के फसल जल कर खाक हो चुके थे। वक्त रहते हुए भी दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा सकी और 5 किलोमीटर तक की लहलहाती फसल जल कर खाक हो गई। पलवल में भी आग का तांडव देखने को मिला है, होडल के तीन गांवों में किसानों की करीब 40 एकड़ फसल जलकर स्वाहा हो गई।

किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़

किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़

खेतों में आग की खबर मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस के जवानों ने आग को कंट्रोल करने की कोशिश की। पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन किसान का जो नुकसान हुआ है, उसके नुकसान को पूरा करने अब तक कोई आगे नहीं आया है। किसान इसे अपनी बर्बादी बता रहा है। फसल जलने से 20 किसानों को नुकसान हुआ है। आसमान से गिरने वाली बूंदे किसानों के लिए कितने नुकसानदेह होती है। इसे किसान से ज्यादा शायद कोई नहीं जान सकता, अप्रैल का आग उगलने वाला महीना किसानों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट रहा है। पकी फसल में आग को देख किसान माड़े वक्त को याद कर रहा है। अन्नदाता सिर्फ खुद को तसल्ली दे सकता है इसके अलावा ना तो कोई विकल्प है और ना ही कोई साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: जनता को लुभाने के लिये सीएम खट्टर का मास्टरस्ट्रोक, क्या मिलेगा सियासी फ़ायदा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+