पंजाब: सवालों के घेरे में AAP की सरकार, वड़िंग ने पूछा भगवंत मान पर पथरीला सन्नाटा क्यों छा गया ?

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत से सरकार तो बना ली है लेकिन पार्टी की कार्यशैली पर आए दिन सवाल खड़े हो रहे हैं।

चंडीगढ़, 27 मई 2022: हाल में सेहत मंत्री को बर्खास्त करने के बाद मान सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। विपक्ष के नेताओं का कहना था कि आम आदमी पार्टी ने साफ़ छवि के नेताओं को टिकट दिया था तो फिर कैबिनेट में दाग़ी मंत्री कैसे निकल गए ? यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा दिया। इसके साथ मान सरकार से तंज़ भरे लहजे में सवाल भी पूछा।

राजा वड़िंग ने मान की चुप्पी पर उठाए सवाल

राजा वड़िंग ने मान की चुप्पी पर उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बीते साल नवंबर माह में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर में किए गए नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब के टॉप पर आने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा छात्रों और अध्यापकों को बधाई ना देने के चलते उन पर छाए पथरीले सन्नाटे पर सवाल खड़े किए हैं। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चुप्पी पर हैरान हैं। जबकि यह पंजाबियों के लिए गर्व का विषय है। या फिर सरकार दिल्ली मॉडल की बजाए कुछ और भी सुनने को राजी नहीं है, जो पंजाब मॉडल के सामने मुंह के बल गिर गया है।

केजरीवाल के शिक्षा के दावों की खुली पोल

केजरीवाल के शिक्षा के दावों की खुली पोल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी द्वारा चुप्पी साधे रखना से साफ़ ज़ाहिर है कि वह कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को कबूल नहीं कर सकते। राजा वड़िंग ने कहा कि मान सरकार को झटका जरूर लगा होगा। भगवंत मान उस मॉडल की सफलता के दावे करते हुए बच रहे हैं, जो पंजाब मॉडल से पीछे रह गया जिसमें सुधार की बात करते रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लेकर बार-बार किए जाने वाले दावों की पोल खुल गई है। वड़िंग ने मुख्यमंत्री से अपील की कि एक गौरवान्वित पंजाबी होने के नाते उन्हें पंजाब मॉडल की वाह-वाह करने से झिझकना नहीं चाहिए। फिर चाहे वह गुजरात या हिमाचल प्रदेश सहित कहीं भी जाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान को वड़िंग की सलाह

मुख्यमंत्री भगवंत मान को वड़िंग की सलाह

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि केजरीवाल के फेल दिल्ली मॉडल का गुणगान करने की बजाय, गर्व के साथ पंजाब मॉडल की सफलता को पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री भगवंत मान से उम्मीद नहीं करते कि वह राज्य में शिक्षा प्रणाली को सुधारने में कांग्रेस सरकार की उपलब्धि को स्वीकार करेंगे। लेकिन कम-से-कम आप में अपने पंजाबी अध्यापकों और छात्रों की उपलब्धियों को स्वीकार करने की नैतिक हिम्मत तो होनी चाहिए, जिन्होंने दिल्ली सहित देशभर में सबको मात दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वडिंग ने किया खुलासा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वडिंग ने किया खुलासा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलासा किया कि पंजाब ने कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार दो साल शिक्षा के प्रदर्शन में टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस ग्रेड इंडेक्स में साल 2020 में पंजाब टॉपर रहा था, जबकि 2021 में उसने नेशनल अचीवमेंट सर्वे में टॉप किया और यह सब कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुआ। जो सच्चाई उन लोगों को अच्छी नहीं लगेगी, जिन्होंने हमेशा पंजाब और पंजाब के मॉडल को नीचा दिखाने का प्रयास किया, ताकि दिल्ली का मॉडल बेचा जा सके, जो पहले से मौजूद पंजाब मॉडल के मुकाबले कहीं नहीं टिकता।

ये भी पढ़ें: पंजाब में भ्रष्ट मंत्री पर 1 दिन में कार्रवाई हुई, हरियाणा सरकार को लग गए 4 साल: आप के सांसद सुशील गुप्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+