पंजाब: संगरूर की धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान

पंजाब: संगरूर की

चंडीगढ़, 20 जनवरी: पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए भगवंत मान संगरूर जिले के धूरी से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी पार्टी की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मान की धुरी से उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। मान इस समय संगरूर से ही सांसद हैं और उनकी इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Recommended Video

    Punjab Elections 2022: AAP CM Candidate Bhagwant Mann Dhuri Seat से लड़ेंगे चुनाव | वनइंडिया हिंदी
     आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान


    केजरीवाल ने घोषित किया है सीएम कैंडिडेट

    आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनकी पार्टी ने एक नंबर जारी कर लोगों से आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बताने को कहा था। इस नंबर पर 21 लाख से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए अपनी पसंद बताई है। इन 21 लाख से ज्यादा लोगों में से 93 फीसदी लोगों ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के सीएम होने चाहिए। जिसके बाद आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना सीएम फेस घोषित किया है।

    आपके प्रदेश अध्यक्ष हैं मान

    पंजाब के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान राज्य में पार्टी का सबसे अहम चेहरा हैं। वो लगातार दो बार से (2014 और 2019) पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। पंजाब में वो इस समय पार्टी के अकेले एमपी हैं और प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भगवंत मान जट सिख हैं और राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन रहे हैं। 48 साल के भगवंत मान ने कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाने के बाद 2012 में मनप्रीत बादल की पंजाब पीपल पार्टी में शामिल होते हुए राजनीति की शुरुआत की। 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वो लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इशके बाद 2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल होकर संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2019 में एक बार फिर इसी सीट से वो सांसद बने।

    पंजाब में 20 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

    पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। पूरे राज्य में एक चरण में ही वोट डाले जाएंगे। आयोग ने पहले 14 फरवरी की तारीख तय की थी लेकिन बाद में गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर विधानसभा चुनाव 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को एक चरण में कराने का फैसला किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+