राज्यसभा चुनाव: AAP ने पंजाब से बलबीर सिंह सींचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम किया फाइनल

चंडीगढ़, 28 मई: आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने दो राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बलबीर सिंह सींचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम फाइनल किया है। शनिवार को पंजाब के मु्ख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नामों की घोषणा की। दरअसल देश के 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं।

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2022: पंजाब से संत बलबीर सीचेवाल और विक्रमजीत साहनी के नाम तय | वनइंडिया हिंदी
    Punjab Aap

    15 राज्यों की 57 सीटों में से 2 पंजाब की सीटों पर भी चुनाव होने जा रहे है, जिसके लिए 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं 10 जून को राज्यसभा के लिए वोटिंग होगी। ऐसे में पंजाब आम आदमी पार्टी पद्मश्री से सम्मानित दो दिग्गजों लोगों को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया है। पद्मश्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी आप के उम्मीद होंगे।

    सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर नामजद कर रही है। एक वातावरण प्रेमी पद्म श्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल, दूसरे पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी। दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।

    पंजाब में होने वाली दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी का जीत लगभग तय है। बता दें कि पंजाब से राज्यसभा के दो सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में खत्म होने जा रहा है, जिनमें कांग्रेस की अंबिका सोनी और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ का नाम शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+