पंजाब के बाद हिमाचल में भी आप ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका, 9 राज्यों में संगठन तैयार करने में जुटी पार्टी
पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी अपने संगठन ज़बूत कर रही है।
चंडीगढ़, 22 मार्च 2022। पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी अपने संगठन ज़बूत कर रही है। आम आदमी पार्टी अब भारत के 9 राज्यों में अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुट गई है। पंजाब के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। सोमवार को आप ने हिमाचल में कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया। कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

AAP का बढ़ रहा सियासी दायरा
पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने दूसरे प्रदेशों में के विभिन्न दलों के नेताओं में सेंधमारी शुरू कर दी है। हरियाणा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सियायी ज़मीन मजबूत करने में जुट गई है। आम आदमी पार्टी में हिमाचल कांग्रेस के 23 नेता शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सूत्रों की मानें तो हिमाचल की सियासत के कई दिग्गज नेता आप के संपर्क में हैं। 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश आने वाले हैं। इस दौरान कई और दिग्गज नेता आप में शामिल हो सकते हैं।

हिमाचल में कांग्रेस को ज़ोरदार झटका
कांग्रेस को अलविदा बोलकर आम आदमी पार्टी में हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं ने आप की सदस्यता ली। आप में शामिल होने वाले नेताओं में यूथ कांग्रेस के साजिद अली, अत्तर कपूर, गौरव ठाकुर, राकेश ठाकुर, जय लाल शर्मा, भानु शर्मा, ईशान ओहरी, गौरव बंचैक, सुधीर सुमन, विवेक जसवाल, जसवीर सिंह, मनोज शर्मा, पदम नेगी, जगपाल चौहान, पंकज सिंगला, रितेश मेहता, प्रवेश शर्मा, राधेश्याम, रोनी घेड़ा, विशाल दुरी, अनीश राठौर, चेतन चौहान और सागर क्लांटा का नाम शामिल है। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सभी युवा नेताओं ने हिमाचल में बूथ लेवल पर पार्टी को मज़बूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाएंगे।

पंजाब में जीत के बाद AAP बढ़ा रही दायरा
पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी 9 राज्यों में संगठन विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत पार्टी आलाकमान ने आसाम में राजेश शर्म को प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रभारी गोपाल राय, प्रभारी संजीव झा, संगठन मंत्री संतोष श्रीवास्तव को बनाया है। गुजरात में चुनाव प्रभारी गुलाब सिंह और प्रभारी डॉय संदीप पाठक को बनाया है। हरियाणा में चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज, प्रभारी सुशील गुप्ता और सह-प्रभारी महेंद्र चौधरी को बनाया है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी सत्तयेंद्र जैन, प्रभारी दुर्गेश पाठक, सह-प्रभारी रत्नेश गुप्ता, सह प्रभारी कुलवंत बथ, संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर, सचिव (चुनाव प्रभारी) बिपिन राय और मीडिया इंचार्ज दीपक बाली को बनाया गया है। केरला में प्रभारी ए राजा को बनाया गया है। पंजाब में प्रभारी जरनैल सिंह औऱ सह-प्रभारी डॉक्टर संदीप पाठक को बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: असमाजिक तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मंत्री बलजीत कौर ने की तुरंत कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications