पंजाब में स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, जरनैल सिंह और भगवंत मान ने की घोषणा
नई दिल्ली। Aam Admi Party Contest Punjab Local bodies Election आम आदमी पार्टी लगातार अपने विस्तार की ओर ध्यान दे रही है। हाल ही में पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और अब पार्टी ने पंजाब में स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। सोमवार को पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने संयुक्त रूप से ये घोषणा की। आपको बता दें कि पंजाब में स्थानीय निकाय और नगर पंचायत की 123 सीटों के लिए 19 फरवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच चुनाव होने की संभावना है।

झाड़ू के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ा जाएगा चुनाव
जरनैल सिंह और भगवंत मान की संयुक्त घोषणा के अनुसार, पार्टी पंजाब में अपनी चुनाव चिन्ह पर भी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी। जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शहरों में बदलाव के लिए लोगों के पास यह सुनहरा अवसर है कि वह इस बार लोगों के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को अपना पार्षद चुनें।
झाड़ू के जरिए साफ करेंगे गंदी राजनीति और भ्रष्टाचार को- भगवंत मान
इस दौरान सांसद भगवंत मान ने कहा है कि स्थानीय निकाय व म्यूनिसिपल कमेटियों में करोड़ों रुपये के घपले किए जाते हैं। ऐसे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जरूरत है तो एक पढ़े-लिखे और योग्य प्रतिनिधियों का चुना जाना। इसी सोच के साथ हम पंजाब में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। भगवंत मान ने कहा कि झाड़ू के जरिए गंदी हो चुकी राजनीति को साफ किया जाएगा।
किसानों के मुद्दे पर मान ने घेरा सरकार को
इस दौरान भगवंत मान ने किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों को घेरा। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपने हक की लड़ाई के लिए इस कड़ाकी की ठंड में सड़कों पर आंदोलन कर रहा है, ये कितने शर्म की बात है। मान ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों सेंट्रल हाल में प्रधानमंत्री मोदी के सामने किसानों की आवाज उठाकर अपना एक फर्ज निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications