पंजाब: आप ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, सीएम चन्नी के सामने चरणजीत सिंह को टिकट
चंडीगढ़, 28 नवंबर: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी में 15 कैंडिडेट को टिकट दिए हैं। इसमें सबसे अहम नाम डॉ. चरणजीत सिंह का है। डॉ. चरणजीत सिंह को चमकौर साहिब विधानसभा सभा सीट से आप ने कैंडिडेट बनाया है। चमकौर साहिब से इस समय पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विधायक हैं। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब से आप के डॉ. चरणजीत सिंह का कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी से मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 26 दिसंबर को को भी 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद आज 15 और संभावित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पांच सूचियों में अब तक पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीट हैं। ऐसे में अब 29 सीटों पर कैंडिडेट के नामों की घोषणा बाकी रह गई है।
2017 में जीते थे 20 विधायक
पंजाब में साल 2017 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ था लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य की 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव में आप मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर सामने आई थी। हालांकि पार्टी में एकजुटता कायम नहीं रह सकी थी। सूबे की 20 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करने वाली आप के पास इस चुनाव तक विधायकों की संख्या घटकर 11 ही रह गई।
Recommended Video
पंजाब में सत्ता पर काबिज कांग्रेस में बीते करीब एक साल से लगतार नेताओं में आपसी रस्साकशी देखने को मिल रही है। ऐसे में आप की कोशिश है कि कांग्रेस की इस खींचतान का फायदा उठाते हुए इस बार वो पंजाब की सत्ता हासिल करे। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार इसके लिए पंजाब के दौरे भी कर रहे हैं।

कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी कर रही थीं ध्वजारोहण, नीचे आ गिरा झंडा, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications