कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी कर रही थीं ध्वजारोहण, तभी नीचे आ गिरा झंडा, वीडियो
कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी कर रही थीं ध्वजारोहण, तभी नीचे आ गिरा झंडा, वीडियो
नई दिल्ली, 28 दिसंबर: कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और दूसरे बड़े नेता पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में शामिल हुए। सोनिया गांधी ने इस दौरान मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। जब सोनिया गांधी झंडारोहण कर रही थीं तो कुछ ऐसा हुआ, जिसने कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों को परेशान कर दिया। दरअसल सोनिया गांधी के रस्सी खींचने पर पूरा झंडा ही गिर गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

ठीक से नहीं बंधा था झंडा!
कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में का जो वीडियो सामने आया है, उससे लगता है कि झंडे को ठीक से नहीं बांधा गया था। जब सोनिया गांधी ने पार्टी का झंडा फहराया को ये नहीं खुला, जब इसे जोर से खींचा गया तो पूरा झंडा ही गिर गया। जिसके बाद हाथों में लेकर ही इसको फहराया गयाऔर औपचारिकता पूरी की गई।
राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती। कांग्रेस इस सबके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और लड़ेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ।
1885 में हुआ था कांग्रेस का गठन
बता दें कि कांग्रेस पार्टी का गठन एओ ह्यूम ने 28 दिसंबर 1885 को किया था। कांग्रेस की भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका रही है। वहीं आजादी के बाद देश में ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकार रही है। राज्यों में ज्यादातर समय कांग्रेस ने ही शासन किया है। इस समय देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications