पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, उपचुनाव के बीच इस नेता ने थामा AAP का हाथ
Pujab By Poll 2024: पंजाब में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चब्बेलाल विधानसभा में कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी का साथ छोड़कर आप का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस के हलका प्रभारी कुलविंदर सिंह रसूलपुर ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्या ग्रहण की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रसूलपुरी में आप में शामिल कराया। इस दौरान सांसद डॉ.राजकुमार भी उपस्थित थे। साथ ही कांग्रेस के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक (दिवंगत) चौधरी राम रतन के पोते गुरप्रीत भी सीएम मान और सांसद डॉ राजकुमार की उपस्थिति में आज आप में शामिल हो गए।
बता दें कि पंजाब में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए बुधवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद तीन महिलाओं समेत कुल 45 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक सीट पर 11 उम्मीदवार, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 तथा चब्बेवाल में छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन चार सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन सीट के निवर्तमान विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications