चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, एक महिला पुलिसकर्मी को सिर में लगी चोट
चंडीगढ़, जुलाई 5। पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है। पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़प देखने को मिली। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें भी आई हैं।

प्रदर्शनकारियों पर हुआ वॉटर कैनन का इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की महिला अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर को चोटें आई हैं। इस महिला पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। ये घटना उस वक्त हुई जब प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग के पीछे से पानी के बौछारें हुईं। महिला को चोट लगने के बाद उनके सहकर्मी उन्हें पुलिस वैन की तरफ ले जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने वॉटर कैनन गाड़ियों पर किया पथराव
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के आवास की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस बैरिकैडिंग को भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। बदले में प्रदर्शनकारियों ने वॉटर कैनन की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।
पंजाब सरकार के लिए चुनाव से पहले मुश्किल की घड़ी
आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले पंजाब सरकार को अंदरूनी कलह के साथ-साथ विपक्ष के प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ रहा है। ये चीजें पंजाब सरकार के लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications