पंजाब: केजरीवाल के दावे के एक दिन बाद ही AAP को झटका, रूबी के बाद अब संधू भी होंगे कांग्रेस में शामिल
आप के विधायक कंवर संधू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ पंजाब भवन में कंवर संधू की मुलाक़ात हुई। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
चंडीगढ़ 24 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं आम आदम पार्टी भी चुवावी रण में कूदने के लिए तैयार है, लेकिन आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले एक और झटका लग सकता है। आप के विधायक कंवर संधू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ पंजाब भवन में कंवर संधू की मुलाक़ात हुई। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी उनके कांग्रेस में शामिल होने की कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। हाल ही में केजरीवाल ने दावा किया था कि नकी पार्टी में कई सांसद और विधायक आने के लिए तैयार हैं, ग़ौरतलब है कि केजरीवाल के दावे के एक दिन बाद ही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी को झटका
आम आदमी पार्टी को पंजाब में इससे पहले बठिंडा देहाती से विधायक रूपिंदर रूबी झटका दे चुकी हैं। उन्होंने भगवंत मान को सीएम पद का दावेदार नहीं घोषित करने पर आप का दामन छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गईं। वहीं विधायक जगतार सिंह का भी कांग्रेस को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर देखा जा रहा है। इस तरह से विधायकों का पार्टी छोंड़कर जाना आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव से पहले बहुत मुश्किलें पैदा कर सकता है। ग़ौरतलब है कि अब तक आम आदमी पार्टी के 6 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।

AAP के 4 विधायक कांग्रेस में सामिल
आम आदमी पार्टी के 6 विधायकों में से 4 विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। इनमे सुखपाल खैहरा, पिरमल खालसा, जगदेव कमालू और रूपिंदर रूबी का नाम शामिल है। वहीं विधायक बलदेव सिंह और एचएस फूलका आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं । इन विधायकों के अलावा कंवर संधू और नाजर सिंह पार्टी से दूरी बनाते हुए नज़र आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में 10 ऐसे विधायकों का पार्टी से टिकट भी अनाउंस कर चुकी है जो कि सक्रिय नज़र आ रहे थे। अगर आम आदमी पार्टी इन विधायकों के टिकट की घोषणा नहीं करती तो शायद वही भी पार्टी से दूरियां बना लेते।

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं संधू
आम आदमी पार्टी ने 2019 में विधायक कंवर संधू को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से सस्पेंड कर दिया था। आपको बता दें कि कंवर संधू ने 2017 में खरड़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक चुने गए थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से आम आदमी पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया जिसके बाद 2019 में वह सुखपाल खैहरा के साथ चले गए। इसके साथ ही वह विधानसभा में भी पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे थे। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब कंवर संधू का झुकाव कांग्रेस की तरफ हो गया है। सियासी गलियारों में यह हलचल है कि कंवर संधू जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Recommended Video

अरविंद केजरीवाल का दावा
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के 25 MLA और 2-3 सांसद उनकी पार्टी में आने को तैयार हैं। लेकिन वह कांग्रेस का कचरा नहीं लेना चाहते। वहीं, मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में झाड़ू पूरी तरह बिखर चुका है। जल्द ही आप के और विधायक कांग्रेस में आएंगे।अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब दौरे के दौरान सफाई दी कि इन विधायकों का काम ठीक नहीं था। उन्हें पता चल गया था कि इस बार उन्हें पार्टी की टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वह इस तरह की सियासत में विश्वास नहीं करते।
ये भी पढ़ें: पंजाब: राजनीतिक दलों के टारगेट पर क्यों हैं ऑटो चालक, जानिए क्या है पूरा मामला ?












Click it and Unblock the Notifications