छह बेटों को जन्म दे चुकी मां की दुर्दशा, वृद्धावस्था में अकेले रहने को है मजबूर, पुलिस से मांगी मदद

70-years-old A mother of Six men, living lonely because her all sons died one after one

गुरदासपुर. पंजाब में एक वृद्ध मां की हालत इतनी दयनीय है कि कोई भी उस पर तरस खा सकता है। वह वृद्धा छह बेटों को जन्म दे चुकी है। मगर, कोई भी बेटा अब उसके बुढ़ापे में सहारा देने के लिए नहीं रहा। वह वृद्धावस्था में अकेले रहने को ही मजबूर है। बटाला के नजदीकी गांव नागरा की रहने वाली यह वृद्धा है महिंदर कौर।

punjab news

कभी महिंदर कौर छह बेटों के साथ ही अपने भरे-पूरे परिवार की मालिकन होती थीं। मगर, इस समय 70 वर्ष की आयु में अकेले रहने को मजबूर हैं, क्योंकि महिंदर कौर के छहों बेटे एक-एक कर बीमारियों की चपेट में आए और मौत की आगोश में समाते गये। महिंदर कौर का जीवन साथी सरूप सिंह भी इस दुनिया का अल​विदा कह गया। अब महिंदर कौर अपने खस्ता हालत घर में अपना जीवन अकेले ही रह रही हैं।

गांव के लोग बताते हैं कि, अपने बेटों व पति की मौत के बाद वृद्धा मोहिंदर कौर की जिंदगी नरक जैसी हो गई है। घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है और वह बहुत गरीबी भी झेल रही है। उन्होंने बताया कि आस-पास के लोग अपनी सामर्थ्य के मुताबिक मोहिंदर कौर की सहायता करते हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अब उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे समाजसेवी संस्थाओं से अपील करें। साथ ही पुलिस से मदद मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+