पंजाब: बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम की मौत

चंडीगढ़, 21 मई: पंजाब के होशियारपुर में एक बच्चा 100 फुट गहरे बोरवेल में गिरा गया। जिसकी उम्र अभी 6 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके अलावा NDRF की टीम को भी बुला लिया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। लेकिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मासूम को नहीं बचाया जा सका। बोरबेल बाहर निकालने के बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने से उसकी मौत हो गई।

ndrf

जानकारी के मुताबिक गदरीवाला के पास बेहरामपुर गांव में एक बच्चा खेत में खेल रहा था। तभी वहां पर उसे आवारा कुत्तों ने दौड़ा लिया। खेत में ही एक बोरवेल था, जो जूट के बोरे से ढका था। भागते वक्त बच्चे का पैर उस पर पड़ गया। बोरा बच्चे का भार नहीं उठा पाया, जिस वजह से वो फटा और बच्चा बोरवेल में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ऑक्सीजन पहुंचाई गई
मामले में एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 9 बजे की है। बच्चा नीचे फंसा हुआ है। उसको सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए पाइप के जरिए अंदर ऑक्सीजन भेजी जा रही। इसके अलावा खाने-पीने के सामान को भी भेजा जा रहा, ताकि भीषण गर्मी में वो परेशान ना हो। गांव वालों ने बताया कि बोरवेल की मोटर खराब हो गई थी, जिसे ठीक करवाने के लिए निकाला गया था।

दम घुटने से बच्चे की मौत

घटना पर ट्वीट करते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा कि होशियारपुर में एक 6 साल का लड़का ऋतिक बोरवेल में गिर गया। जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक वहां मौजूद थे। प्रशासन और सेना ने काफी मदद की और बचाव अभियान में अपना भरसक प्रयास किया। पंजाब के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि जब बच्चे को बाहर निकाला गया तो लगा कि बच्चा बच जाएगा लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+